वाराणसी – जैतपुरा निवासी पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुल संक्रमितो की संख्या हुई 94

अहमद शेख
वाराणसी. शहर बनारस में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। आज शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जैतपुरा निवासी सैंतालीस वर्षीय पुलिस कर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमित मरीजो की संख्या 94 हो गई है जबकि एक्टिव केस 36 हैं। सीएमओ डॉ। वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद सम्बंधित मरीज को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।












