रामपुर। आसरा कालौनी डूंगरपुर की खाली पडी जमीन पर निवास करने वाले व्यक्तियों को निर्ममता पूर्वक उनके घरों से उजाडने तथा उन घरों में आवासित लोगों के साथ मारपीट, लूट, छेडछाड आदि करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 24-06-2020 को थाना गंज पुलिस द्वारा अभियुक्त सज्जाद खाॅ को रजा डिग्री कालेज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वर्तमान समय में डूंगरपुर थाना गंज में जहाॅ पर आसरा कालौनी बनी है। यही जगह वर्ष 2016 में खाली पडी थी। इस पर कुछ लोगों ने अपने घर बना लिये थे। तत्कालीन सरकार द्वारा इस भूमि पर सरकारी आसरा कालौनी का निर्माण कार्य कराना था। जब सम्बन्धित लोगों ने स्वेच्छा पूर्वक जगह/भूमि खाली नहीं की गयी तब हम तथा हमारे साथ अन्य लोगों ने तत्कालीन सरकार में मंत्री रहे मौहम्मद आजम खान के इशारे पर उनके घरों में लूटपाट, मारपीट, फायरिंग, छेडछाड आदि करते हुए, घरों को तोड दिया था और हमारे कुछ साथी सामान को अपने साथ उठाकर ले गये।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..