लापरवाही के आरोप में सात लेखपाल हुवे निलंबित, कर्मचारियों में मचा हडकम्प

संजय ठाकुर/ मुकेश कुमार
बलिया। कोरोना जैसी महामारी के दौरान कार्य में लापरवाही करना आज 7 लेखपालो को महंगा पड़ा और उनके खिलाफ एसडीएम ने दंडात्मक कार्यवाही करते हुवे निलंबित करते हुवे सभी को भुलेख कार्यालय से संबंध कर दिया है। उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह द्वारा रविवार को की गई इस कार्यवाही के बाद कर्मचारियों में हडकम्प मचा हुआ है।

इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सभी को भूलेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि शासकीय एवं जनहित के कार्यों में घोर लापरवाही के कारण कार्रवाई हुई है।











