भाजपाइयों ने मोदी सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

वरुण जैन
स्वार. भाजपाइयों ने मोदी व योगी सरकार की जनसरोकार व कल्याणकारी योजनाओं के बारे घर घर जाकर जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही सभी को प्रधानमंत्री के द्वारा लिखा पत्रक भी वितरित किये गए। भाजपा स्वार ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार के तत्वावधान में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नगर में घर घर तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।












