एसपी द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने भारी पुलिस बल के साथ की गई चेकिंग
गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 27-06-2020 को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के आदेशानुसार समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वालो स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग की गई एवं पैदल गस्त भी की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया गया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के व्यस्त रहने वाले स्थान रेलवे स्टेशन के सामने भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों तथा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया। लोगों को मास्क बांटे गए एवं उनको सामाजिक दूरी प्रति जागरूक किया गया। वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। तथा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त भी की गई।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..