देश में जारी है कोरोना का वार, संक्रमितो की संख्या 2.50 लाख पार

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट के बीच संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, कोरोना की वजह से भारत में अब तक करीब 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित 10 देशों की सूची में भारत 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

वही आज से देश में माल और धार्मिक स्थल भी खुलने वाला है। इसको देखते हुवे संक्रमण के और भी बढ़ने का खतरा बना हुआ है। लॉकडाउन अब अनलॉक की पोजीशन में आ चूका है। धीरे धीरे बाज़ार शहर खुलने शुरू हो चुके है। प्रवासियो के कदमो तले कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रो में भी मिलना शुरू हो गया है।











