भदोही जनपद के औराई ब्लाक में मिले पांच कोरोना संक्रमित नए मामले, संक्रमितो की “नो ट्रेवल हिस्ट्री” से स्वास्थ्य विभाग के पेशानी पर आया परेशानी का बल

ज़मीर अशरफ
मिर्ज़ापुर. कालीन नगरी भदोही में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में पांच और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 123 हो गई है। आज मिले संक्रमितों में एक कालीन कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी है, जबकि चार अन्य की ट्रवल हिस्ट्री स्वास्थ्य महकमे के पास भी नहीं है। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके परिजनों को क्वारंटीन करने की तैयारी चल रही है।

सीएमओ ने बताया कि पांचों मरीज असिम्प्टोमैटिक हैं। यानी कि उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं था। मगर जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजकर एहतियात बरता जा रहा है।











