जारी है भारत में कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले 11,502 संक्रमित, 325 की हुई मौत, कुल संक्रमितो की संख्या 3 लाख 32 हज़ार हुई पार

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 3.32 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सोमवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3,32,424 हो गई है।

अगर विश्व की बात करे तो भारत दुनिया के पांच कोरोना संक्रमित देशो में आ चूका है। भारत में अब तक कुल 3.32 लाख के करीब संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में चौथे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 21.4 लाख है वही ब्राज़ील में 8.68 लाख है। इसके अलावा रूस में 5.29 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है. इसके बाद चौथे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर यूके में 2.96 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है।











