लखीमपुर (खीरी) – इंसाफ की खातिर दर दर भटक रही है रेप पीडिता, रेप की जानकारी के बाद पति ने भी दिया तलाक

फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी). एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर संजीदा नज़र आ रहे. वही लखीमपुर खीरी पुलिस की मुखिया पुलिस अधीक्षक पूनम के दहलीज़ के चक्कर लगा रही रेप पीड़ता को न्याय की आस हैं। बीते कुछ दिनों पहले ईशानगर थाना क्षेत्र में महिला से हुआ दुराचार के मामले में रेप पीड़िता के पिता ने ईशानगर थाने में रेप की तहरीर देकर रेप का मुकद्दमा लिखवाया था। ईशानगर पुलिस ने तहरीर लेकर रश्म अदायगी तो करली लेकिन रेप पीड़िता की माने तो 164 के बयान के बाद भी आरोपी खुले आम घूम रहा हैं।












