रामपुर। पतंजलि योगपीठ के निर्देशन में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति रामपुर द्वारा छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आरम्भ किया गया।जिसमे उन्हें सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया।सोशल डिस्टेंसिङ्ग का पालन करते हुए डॉ पी एन मेहरा और मुनीश चन्द्र शर्मा ने योग और प्राणायाम का महत्व समझाया।
भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि जब पूरा विश्व कोविड 19 महामारी से संघर्ष कर रहा है।ऐसे में हमारी सांस्कृतिक विरासत योग,आयुर्वेद और स्वदेशी ही हमे इससे छुटकारा दिला सकती है।योग को अपनी दिनचर्या का अंग बनाएं।आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग करें और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाएं। बताया कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये गए। जिन्हें देखकर सोशल मीडिया के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों ने घर पर रहकर ही योगाभ्यास किया।इस अवसर पर सतीश सक्सेना,रवि मेहरा,अम्बर वशिष्ठ, तापस गुप्ता,राकेश सैनी,सुधा शर्मा,श्वेता शर्मा, शशि सक्सेना, रुपाली मेहरा आदि ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।डॉ पी एन मेहरा ने शांति पाठ के साथ शिविर का समापन किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..