लापरवाही: नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव भी खोद डाली

वरुण जैन
स्वार। क्षेत्र के उपनगर में नाला निर्माण के दौरान ठेकेदार ने खुदाई के दौरान एक मकान की नींव तक खोद डाली। जिसके कारण मकान खतरे की जद में आ गया। जानकारी होने पर मकान स्वामी व ठेकेदार के होश उड़ गए। मकान को रोकने के लिए वालियों का सहारा लिया गया। हालांकि ठेकेदार मकान की नींव को दोबारा भरने का प्रयास जारी है। लेकिन नगर के मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। जिसके चलते मार्ग से गुजरने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।












