उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा किया गया वृक्षारोपण

गौरव जैन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में व्यापारी गांधी समाधि जोहर रोड पर पहुंचे। वहां पहुंचकर फुटपाथ पर निर्धारित गमलों में घास और मिट्टी साफ कर समाप्त हो चुके गमलों में अच्छे सुंदर अशोक ,बेल पत्री व पीपल के वृक्ष लगाएं व साथ ही गमलों पर जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु लोहे का जाल स्थापित किया।












