ख़ुशी से भर आई माँ-बाप की आँखे, जब सपना ने किया उनका सपना पूरा
शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. जनपद के जमानियां के नगरपालिका के हरपुर की सपना सिंह ने जनपद का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल वैज्ञानिक में सीधी भर्ती साक्षात्कार के आधार पर उनका चयन जल वैज्ञानिक पद पर हुआ है।
सपना सिंह के बड़े भाई मनीष सिंह जो एक शिक्षक है ने बताया कि सपना की शुरुआती शिक्षा लुदर्स कॉन्वेंट स्कूल गाजीपुर से हुई। इसके बाद वह काशी हिदू विश्व विद्यालय से जिओलॉजी से स्नातक व परास्नातक एवं बीएड की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान समय में केंद्रीय विद्यालय ग्वालियर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वही सपना सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय दादा हरिनाम सिंह, बड़े पिता डा। रामबचन सिंह व पिता अशोक कुमार को दिया है। इस सफलता की सुचना पहुचने के बाद सिंह परिवार सहित क्षेत्र में एक उत्सव का माहोल हो गया। क्षेत्र के सभी लोग इस चयन पर बधाई देने के लिए घर आना शुरू हो गये।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..