पाकिस्तान के स्टाक एक्सचेंज में आतंकी हमला, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा- चारो हमलावर ढेर

हर्मेश भाटिया
डेस्क. सोमवार सुबह पाकिस्तान के कराची शहर में स्टॉक एक्सचेंज की इमारत पर हमला हुआ। पुलिस के अनुसार 4 बंदूकधारियों ने हमला किया जिन्हें मार गिराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी बदनियत के साथ बिल्डिंग में गोला-बारुद लेकर घुसे थे। यह बिल्डिंग कराची के हाई सिक्योरिटी जोन में आती है। साथ ही यहां कई प्राइवेट बैंक के हेडऑफिस भी हैं। पुलिस के अनुसार चार हमलावर मार गिराए गए हैं, वो सिल्वर कलर की कोरोला कार में आए थे।












