व्यञ्जना आर्ट एण्ड कल्चर सोसायटी, प्रयागराज द्वारा आयोजित शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का हुआ समापन

करिश्मा अग्रवाल
व्यञ्जना आर्ट एण्ड कल्चर सोसायटी, प्रयागराज की ओर से आयोजित पाँच दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का समापन हो गया। पांचवें दिन ग्वालियर घराने के पंडित लक्ष्मण कृष्ण राव की पुत्री व शिष्या विदुषी मीता पंडित ने अपने घराने के अनुसार कण्ठ साधना रियाज का सलीका, आवाज का लगाव बताया ।उनके अनुसार सही गुरु मिलना कठिन कार्य है अतः सही गुरु चुनें !












