आज शाम 4 बजे प्रधानमन्त्री मोदी करेगे राष्ट्र को सम्बोधित, पीएमओ ने ट्वीट कर दिया जानकारी

मनोज गोयल
नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट और चीन के साथ तनातनी के बीच कल शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Prime Minister @narendramodi will address the nation at 4 PM tomorrow.
— PMO India (@PMOIndia) June 29, 2020
बता दें कि 15-16 जून की दरमियानी रात को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में कर्नल समेत भारत के 20 जवानों की जान चली गई थी और 70 से अधिक सैनिक घायल हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा पर तनातनी जारी है।











