थाना टोनिका सिटी पुलिस ने वांछित चल रहे है तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सरताज खान
लोनी गाजियाबाद। वांछित चल रहे 3 अभियुक्तो को ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो पिछले 23 मई से मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
एसएचओ रमेश चंद सिंह ने बताया कि बीते 23 मई को वादी निजाम व वादी के भाई अलाउद्दीन पर गढ्ढा कॉलोनी में हमला कर दिया था। जिसमे उन्हें गम्भीर चोट लगी थी और निजाम ने 7 लोगो के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिनमे से पुलिस ने तीन वांछितों सोनू ,अफजल ,नूर इस्लाम को गढ्ढा कॉलोनी ख्वाजा पार्क राम पार्क से गिरफ्तार कर जेल भेज दिए है। एसएचओ ने बताया कि मामले में अभी भी 4 लोग वांछित चल रहे है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..