मो0 सलीम
वाराणसी. प्रवासियों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब ब्लॉकवार सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों पर बनी सूची के साथ ही पहले से संक्रमित प्रवासियों के संपर्क वालों की सैंपलिंग हो रही है। जिससे कि समय रहते संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। जिले में अब तक संक्रमित 190 मरीजो में 70 प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
अब संक्रमित प्रवासियों के परिजनों के साथ ही मुंबई, सूरत, अहमदाबाद सहित अन्य जगहों से आने वाले प्रवासियों की पुल सैंपलिंग की जा रही है। मंगलवार को पिंडरा सहित अन्य जगहों पर 30 लोगों के पुल सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों, थानों पर बनी सूची के हिसाब से सभी का सैंपल लिया जा रहा है। एक साथ चार से पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच होती है। अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है सैंपल की अलग अलग जांच की जाती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…