फर्जी शिक्षिका बन नौकरी करना महिला को पड़ा मंहगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहनवाज़
गाजीपुर जिले के इंटर कॉलेज में फर्जी शिक्षिका बन नौकरी करना महिला को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने फर्जी महिला शिक्षिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला मरदह थाना क्षेत्र के जनता आदर्श इंटर कॉलेज लहुरापुर का है जहाँ इंटर कॉलेज में कल्पना राय पत्नी रवि शंकर राय निवासी रेवतीपुर 1 जुलाई 2019 को बतौर अंग्रेजी शिक्षिका नियुक्त हुई थी विद्यालय प्रबंधक को महिला के ऊपर संदेह हुआ, फर्जी शिक्षिका ने विद्यालय को बताया उसका अम्बेडकरनगर से स्थानांतरण हुआ है।
उसके बाद विद्यालय प्रबंधक ने अम्बेडकरनगर विद्यालय फोन करके पता किया तो पता चला विद्यालय में ऐसी कोई महिला शिक्षिका नही थी। शैक्षिक अभिलेखों को खंगाले जाने लगा जिसमे सबकुछ फर्जी पाया गया। तत्पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना दे दी गयी। उसके बाद फर्जी महिला शिक्षिका के खिलाफ संबंधित धाराओं में मरदह थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसकी गिरफ्तारी आज गाजीपुर स्थित शुभाष नगर, मियापुरा से सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मरदह शरद चंद्र त्रिपाठी ने बताया महिला फर्जी तरीके से विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षिका के तौर पर नौकरी कर रही थी। जिसके खिलाफ विद्यालय के प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसको आज गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..