बलिया – जिला अस्पताल पहुंचा कोरोना का संक्रमण, डॉक्टर समेत चार नये संक्रमित मिले

संजय ठाकुर
बलिया। जिले में कोरोना का संक्रमण सरकारी चिकित्सक तक भी पहुंच गया है। रविवार को सुबह मिली सूचना के अनुसार जिले में 4 कोरोना संक्रमित के मरीज मिले हैं । इसमें एक जिला चिकित्सालय का चिकित्सक भी है। पता चला है कि कुछ दिनों से उक्त चिकित्सक को बुखार था जिसकी शुक्रवार को ट्रूनेट मशीन से जांच हुई थी। इनकी रिपोर्ट शनिवार की देर शाम पॉजिटिव आ गई। यह चिकित्सक वाराणसी का निवासी है और शनिवार को वह वाराणसी के लिए चले गए।












