बद से बदतर होते जा रहे है देश में कोरोना के हालात, पिछले 24 घंटो में 39 हज़ार के करीब मिले नए संक्रमित केस, अब तक 26,816 मौतों का सबब बन चूका है कोरोना #Covid_19_Update

तारिक आज़मी
नई दिल्ली: (Corona Virus in India Updates 19th July 2020) भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 10.39 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज रविवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10,77,618 हो गई है।

अगर राज्यवार आंकड़ों को देखें तो महाराष्ट्र अब भी कोरोना वायरस संक्रमित राज्यों की संख्या में शीर्ष पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में यहां 8348 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 4807, कर्नाटक में 4537, आंध्र प्रदेश में 3963 और असम में 2272 नए मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों तक इस लिस्ट में दिल्ली और उत्तर प्रदेश लगातार बने हुए थे।लेकिन असम में बढ़ते मामलों में दोनों राज्यों को पीछे कर दिया है।
भारत में अब तक कुल 10.78 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है. कोरोना का कहर पेरू जैसे छोटे देश पर भी पड़ा है।











