नगर पालिका की लापरवाही से नगर बना कूड़ाघर, नगर में जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर

फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। नगर का हाल इतना बुरा है कि कई मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के लगे ढेर आसानी से दिखाई दे जाते हैं। नगर के मोहल्ला पठान, रंगरेजान, ककूपुरियान व बरबंडा आदि में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। स्थिति तब और खराब हो जाती है जब शाम तक पड़े इस कूड़े के ढेर को नगर में घूमने वाले आवारा पशु गाय, कुत्ते व सुअर खाकर फैला देते हैं। हाल ही के दिनों में ऐसे ही कूड़े में पड़ी पॉलीथिन को खाकर एक सांड़ मौत के मुंह मे समा चुका है। वही वहां से गुजरने वाले राहगीरों को कूड़े से उठने वाली गंदी बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा तमाम तरह की बीमारियों की आशंका बनी हुई है।











