बिजली के लटकते तारों से ट्रैक्टर में लगी आग, बाल बाल बचा चालक
वरुण जैन
स्वार. खेत में बिजली के लटकते तारों के कारण जुताई करते समय ट्रैक्टर में करंट उतर आने आग लग गयी। हालांकि चालक समय से ट्रैक्टर से कूद गया। जिससे अप्रिय घटना होने से बच गई।

हालांकि ट्रैक्टर पर सवार इस्लाम ने कूद कर अपनी जान बचा ली। जिससे अप्रिय घटना होने से बच गयी। मामले की जानकारी पर जे ई वैभव कुमार ने बताया कि विनोद के खेत से होकर जाने वाली लाइन की दूरी ज्यादा है जिससे तार नीचे लटक गए हैं। विभाग के द्वारा विनोद के खेत में खंबा लगाने का प्रयास किया तो उसने खंबा नहीं लगने दिया था। घटना होने के बाद खेत स्वामी खंबा लगवाने को तैयार हो गया है। खेत मे खंबा लगाकर लाइन को ऊँचा करने का कार्य किया जा रहा है।











