20 व 21 जुलाई को बंद रहेगा,हाई कोर्ट कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लिया गया निर्णय

तारिक खान
प्रयागराज। कोविड-2019 का संक्रमण प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते इलाहाबाद हाई कोर्ट पुन: दो दिन 20 व 21 जुलाई को बंद रहेगा। दोनों दिन मुकदमों की मैनुअली व ई-फाइलिंग भी नहीं होगी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर दिया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट में 22 जुलाई से केवल वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुकदमों की सुनवाई होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था पूर्व में जारी हाई कोर्ट के विभिन्न गेटों व मैदान के पवेलियन और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित आठ सुविधा केंद्रों में हो सकेगी।












