शिकायत करने गए शिकायतकर्ताओ का मोबाइल किया था पुलिस ने जब्त, अब हुआ पुलिस से ही मोबाइल गायब

तब्जील हुसैन
कौशाम्बी। चायल तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत कसियापूर्व मे सैकड़ो वर्ष पुराने ताजिए के रास्ते मे पूर्ब प्रधान द्वारा अवैध रूप से रास्ते मे दीवार उठाकर रास्ते बंद कर दिया था। जिसकी सूचना देने गए लोगो का मोबाइल पुलिस से अपने पास जमा कर उनका 151 में चालान कर दिया गया था जमानत कराने के बाद जब शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह अपना मोबाइल लेने थाने गया तो थाने के मुंशी का कहना था कि आप का मोबाइल हमारे यहां से गायब हो गया है।












