रिहायशी इलाके में घुसा जंगली सुअरो का झुंड, 4 को किया बुरी तरह घायल

प्रदीप चौधरी
महाराजगंज. जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र में एकाएक तब दहशत फैल गई, जब थाना क्षेत्र से सटे गाँव, बरइठवा में 3 जंगली सुवरो का झुंड घुस गया और लोगो पर हमला कर दिया। इस आपाधापी में 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. इन आक्रोशित जानवरो की चपेट में आने से 2 महिलाओ सहित कुल 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे से 2 लोग राम कृपाल त्रिपाठी व मनोरम देवी की हालत बेहद नाज़ुक होने के कारण उन्हें गोरखपुर के लिये रेफर करदिया गया है।












