थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर भागे लुटेरों को दबोचा

सरताज खान
लोनी गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने घटना कर भाग रहे 2 लुटेरों को सूचना के मात्र 1 घण्टे में घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक ,लूटे गये 2 मोबाइल व नकदी बरामद कर जेल भेज दिये है।

उसी दौरान करीब 10 बजे सिग्नेचर सिटी चौकी प्रभारी नगेन्द्र अत्री ,उ0नि0 सुशील कुमार व हैड का0 कासिम अली ने ताज हाइट्स पुस्ते के पास घेराबंदी कर दोनो लुटेरों को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से दोनो लूटे गये मोबाइल फोन व 450 रुपये की नकदी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने सूचना के मात्र 1 घण्टे बाद दोनो लुटेरों रिंकू व सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से शत प्रतिशत लूटा गया सामान बरामद कर जेल भेज दिये है।











