राजस्थान सियासी घमासान – विधायको की अयोग्यता नोटिस पर हाई कोर्ट करेगा आज 3 बजे सुनवाई

आफताब फारुकी
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्यता नोटिस भेजे जाने का मामला राजस्थान हाईकोर्ट में पहुंच गया है। पायलट कैम्प के विधायकों ने कांग्रेस के इस कदम को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी है। गुरुवार को दोपहर 3 बजे इस याचिका पर सुनवाई होगी। बता दें कि सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को राजस्थान विधानसभा स्पीकर की ओर से बुधवार को नोटिस भेजा गया था। स्पीकर ने इन विधायकों को नोटिस भेजकर 17 जुलाई तक जवाब मांगा है।












