रामपुर – डीएम का आदेश ताख पर धर बिना मास्क के मिल रहा पेट्रोल, प्लास्टिक बोतल में भी उपलब्ध है तेल

हर्मेश भाटिया
रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर के मिलक बिलासपुर रोड रास डांडिया पर एमएस गंगवार किसान सेवा केंद्र पैट्रोल पंप पर डीएम के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पेट्रोल पंप स्वामी अपने कर्मचारियों को बिना मास्क के,बिना मास्क और हेलमेट लगाये हुवे लोगो को भी शायद तेल देने का विशेष आदेश दे रखे है। वही प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल देना भले प्रतिबंधित हो मगर यहाँ आपको खुल्लम खुल्ला प्लास्टिक बोतल में तेल मिल जायेगा। सोशल डिस्टेंस के नियम भी ताख पर रखे हुवे है और मुह पर चढ़कर तेल लेने वालो की जहा कमी नही है वही देने वाले भी मास्टर ही है।













