सराहनीय: ग्रामीण छात्राओं ने घर पर खुद बनाये मास्क, किये निःशुल्क वितरित
करिश्मा अग्रवाल
बरेली। शहर के ग्राम क्षेत्र भुता के चौधरी हरनाम सिंह महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग की ग्रामीण छात्राओं ने कॅरोना महामारी के इस दौर में लोगों की मदद करने और जागरूकता फैलाने की एक प्रशंसनीय पहल की।
सीमित साधन होते हुए भी लोगों की मदद करने के जज़्बे और इच्छाशक्ति के चलते जीनत, सुरभि, सादिया, कविता, प्रियंका, रूबी, शमा आदि छात्राओं ने घर पर ही पुराने कपडों से न सिर्फ ढेरों मास्क बनाये बल्कि जरूरतमन्दों और गरीबों को निःशुल्क वितरित भी किये। उनके इस कार्य की प्रशंसा उनके विभाग की शिक्षिका समरीन फातिमा, नीलू समेत महाविद्यालय के सभी लोगों और ग्रामवासियों ने की।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..