कोरोना की जारी है शहर बनारस में तेज़ रफ़्तार, आज सुबह मिले कुल 37 संक्रमित

मो0 सलीम
वाराणसी। शहर में कोरोना का खौफ रोज़ ब रोज़ अपना पैर पसार रहा है. आज से खुल रहे शहर की बाजारों के बीच बनारस में कोरोना संक्रमण के सुबह आई रिपोर्ट ने अपना खौफ पैदा कर रखा है। आज 37 नए संक्रमण के मामले सामने आये है।

आप इस आकड़ो पर नज़र दौडाए। शहर में बने हॉटस्पॉट को आप कलम से नही बल्कि टहलते घूमते खुद देख रहे है। यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा तो एक वक्त ऐसा भी आ सकता है कि गलियों के शहर बनारस में हर दो गलियों के बाद एक हॉटस्पॉट मिलेगा। आखिर प्रशासन भी आपको कब तक चिल्ला चिल्ला कर कहेगा कि सोशल डिस्टेंस बना कर रखे। आपकी मर्ज़ी है। इस भीड़ का आप हिस्सा बने रहना चाहते है या फिर खुद को और खुद के परिवार को सुरक्षित रखना चाहते है। घरो में रहे सुरक्षित रहे।











