सुबह-ए-बनारस में कोरोना ने लिया अंगडाई, आज जिले 08 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले

ए जावेद
वाराणसी। सुबह-ए-बनारस के साथ साथ आज कोरोना ने बनारसी सुबह के साथ अंगड़ाई लिया और कल देर रात से लेकर अभी तक आई रिपोर्ट में 8 नए कोरोना संक्रमितो के मामले सामने आये है। इस दौरान कल देर शाम एक और मौत के सबब के पीछे कोरोना का नाम फिर सामने आया है।

इस प्रकार वाराणसी जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 660 हो गया है। जबकि 364 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 272 है तथा 24 की मृत्यु हो चुकी है।











