संदिग्ध परिस्थितियों में लगी चोटों के कारण युवक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फारुख हुसैन
पलियाकलां (खीरी)। लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया के ग्राम अतरिया में गांव के कुछ लोगों के साथ हरियाणा में धान लगाने की मजदूरी करने गए युवक साजन पुत्र मुन्नालाल की अपने घर आने के बाद संदिग्ध अवस्था में हालत गंभीर हो गयी, जिसके बाद युवक को परिजनों के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिये पीलीभीत लेकर जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया,तो वहीं परिजनों ने युवक के साथ मजदूरी करने गये सभी लोगों पर युवक की पिटाई के गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके चलते युवक की मौत हो गई। जिससे उन्होंने एक तहरीर पलिया कोतवाली में देकर न्याय की गुहार लगाई है।

म्रतक के परिजनों ने साथ में गये सभी लोगों पर गंभीर पिटाई के आरोप लगाये हैं कि पिटाई के कारण गंभीर चोटे आने से साजन की मौत हुई है। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पलिया में तहरीर देकर नयाय की गुहार लगाई है। तो वहीं पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।











