फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण करके शहीदों और महापुरूषों को किया नमन
रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद। देश की 74 वें स्वंतत्रता दिवस पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर देश सेवा की शपथ दिलाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में वृक्षारोपण करके स्वंतत्रता संग्राम सेनानी महात्मा गांधी व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने सभी को शपथ दिलाकर देश की सेवा के लिए अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण कर सभी को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया। वहीं जिलाधिकारी ने स्वंतत्रता संग्राम सेनानी महात्मा गांधी व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्प भी अर्पित किये।जिलाधिकारी ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रधांजलि अर्पित करते हुए बताया कि हम देश के लिए अपनी प्राणों की कुर्बानी देने वालों को कभी नही भूल सकते । आज हम सबका फर्ज बनता है कि उनकी कुर्बानी को व्यर्थ न जाने दे ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..