दुधवा गौरीफंटा रोड पर विशालकाय वृक्ष गिरने से रोड पर आवागमन हुआ ठप

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= दुधवा गौरीफंटा रोड पर एक विशालकाय वृक्ष गिरने से एकाएक रोड पर आवागमन ठप हो गया। कई घंटों तक रोड पर पड़ा रहा जिससे रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पेड़ के रोड के बीच गिरने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर रोड के साइड में किया जिसके बाद उस पर आवागमन पूर्व की भांति सुचारू हो सका।

पेड़ के रोड पर गिर जाने के चलते गुरुवार की सुबह से रोड पर आवागमन ठप हो गया। कई घंटों तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। रोड पर पेड़ के गिरने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर रोड से हटा सके जिसके बाद पूर्व की भांति आवागमन सुचारू हो सका।











