मीडिया के माध्यम से जनता का ध्यान भटकाने से समस्या हल नही होगी, आरबीआई ने अब पुष्टि किया है कि मैं महीनो से क्या चेतावनी दे रहा हु – राहुल गांधी

आफताब फारुकी
नई दिल्ली। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोनोवायरस महामारी से निपटने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। हालांकि सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस नेताओं के दावों को खारिज कर दिया है।पिछले हफ्ते, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें “अक्षमता का राजकुमार” और “हारा हुआ शख्स करार दिया था।

राहुल गांधी का यह ट्वीट नोवल कोरोनोवायरस महामारी के बीच आर्थिक संकुचन पर भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा चेतावनी के बाद आया है। राहुल गांधी ने बुधवार सुबह एक समाचार रिपोर्ट के साथ किए गए अपने ट्वीट में लिखा, “आरबीआई ने अब पुष्टि की है कि मैं महीनों से क्या चेतावनी दे रहा हूं,”











