चाइनीज़ मांजे के विरोध मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन
गौरव जैन
रामपुर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़िला कांग्रेस कार्यालय के बाहर चायनीज़ मांजे के विरोध मे प्रदर्शन किया। इस दौरान चाइनीज मांझे की बिक्री का विरोध किया गया। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह खान ने कहा कि रामपुर में चाइनीज मांझा का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाई जाती है। यह इतना खतरनाक होता है कि इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें कई लोग जख्मी हो चुके हैंं, जिस पर प्रतिबंध के बाद भी दुकानदार चोरी चुपके बेच रहे हैं। मांग की गई कि मांझे पर सख्ती से रोक लगाई जाए। मांझा बेचने व उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के सय्यद फैसल हसन, एजाज़ हुसैन खान, अंकुश अग्रवाल, दिव्यांश सिंघल, रेहमान अली, ताबिश खान, इरफान मंसूरी आदि शामिल रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..