मशहूर टीवी कलाकार समीर शर्मा का पंखे से लटकता हुआ मिला शव, प्रथम दृष्टतः पुलिस मान रही आत्महत्या

आदिल अहमद
मुंबई। एक और सीने अभिनेता के ख़ुदकुशी का मामला सामने आ रहा है। सुशांत सिंह केस को गुज़रे अभी इतना भी वक्त नही हुआ था कि रफ़्तार की धुंध इसके ऊपर नहीं पड़ पाई थी कि आज सुबह टीवी जगत के एक और मशहूर और चमकते हुवे सितारे ने आँखे बंद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार समीर शर्मा मुंबई में मलाड स्थित घर में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी जब उनसे फोन पर बात नहीं कर पाई, तो उन्हें कुछ शक हुआ। पत्नी ने समीर के दोस्त को फोन कर समीर के घर जाने के लिए कहा। समीर के दोस्त ने जब वहां जाकर देखा, तो समीर शर्मा की बॉडी पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











