शहर बनारस में जारी है कोरोना का कहर, कुल संक्रमितों की तायदात कर देगी आपको ख़ौफ़ज़दा

मो0 सलीम
वाराणसी। शहर बनारस में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमण और उसके बढ़ते मरीज़ों को देख कर शहर बनारस अपनी मौज-ओ-मस्ती भूल चुका है। भले सड़को पर भीड़ है। मगर कोरोना का खौफ लोगो के दिलो में बसता जा रहा है।

रविवार व सोमवार को 133 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया और उन्हें अस्पतालों अथवा होम क्वॉरेंटाइन से छुट्टी दे दी गयी। जनपद में कोरोना में अब तक 66 लोगों की मौत का सबब बना है।











