शहर बनारस में फुट पड़ा कोरोना बम, सभी रिकार्ड हुवे ध्वस्त, आज मिले इतने संक्रमित की आप हो जायेगे खौफज़दा

मो0 सलीम
वाराणसी। शहर बनारस में कोरोना अपना पाँव रोज़ ब रोज़ फैलाता ही जा रहा है। शहर में कोरोना का प्रकोप ही कहेगे इसको कि पिछले कई रोज़ से लगातार भारी तय्दात में कोरोना संक्रमितो के मिलने का सिलसिला आज भी जारी रहा। सुबह आई रिपोर्ट ने तो शहर को दहशत में डाल दिया था जब आज सुबह 85 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले थे। जिसके बाद से कुल संक्रमितो की संख्या 3410 हो गई थी। जिसमें से एक्टिव केस 1506 थे।

इसके अलावा आज तीन और मरीजों की मौत का सबब कोरोना बना है। जनपद में अब 3543 कुल संक्रमित मरीज हो गए है, एक्टिव मरीजों की संख्या 1515 है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 72 पहुंच चुकी है।











