अहले सुबह कोरोना का बनारस में शतक, मिले इतने संक्रमित की खौफज़दा हो जायेगे आप

अरशद अहमद
वाराणसी. कोरोना संक्रमण का मामला पुरे देश में अपना पाँव पसारता ही जा रहा है। इस क्रम में अमन-ओ-सुकून के शहर बनारस में कोरोना संक्रमण ने लोगो का जीना मुहाल कर रखा है। कोरोना संक्रमण के एक से बढ़कर एक मामले रोज़-ब-रोज़ सामने आते ही जा रहे है। आज सुबह आई रिपोर्ट ने तो कोरोना के कोहराम का परचम ही लहरा दिया है। आज की रिपोर्ट में सुबह सुबह ही कोरोना ने सेंचुरी मारी है।












