केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इलाज हेतु AIIMS में हुवे भर्ती
Amit Shah hit back at the opposition, who were happy with the Supreme Court's decision to stay the extension of the ED director's term for the third time, said 'they are living in illusion'
आदिल अहमद
नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार को रात 11 बजे अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गत दो अगस्त को कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद निगेटिव होने पर उनको 14 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन 18 अगस्त को उनको थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के चलते एम्स में एडमिट कराया गया। इसके बाद 31 अगस्त को वह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए। अब 12 सितंबर को रात 11:00 बजे उन्हें फिर से एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..