जन अधिकार पार्टी ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिया एसडीएम को ज्ञापन

रणजीत सिंह
बिल्थरा रोड (बलिया) विधान सभा अध्यक्ष डॉ नंन्दा वर्मा व जिला उपाध्यक्ष संगिता मौर्या के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व पिछणे वर्ग के आरक्षण समाप्त करने और भ्रष्टाचार, अपराध के खिलाफ एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा। ज्ञापन देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुवे डॉ नंन्दा वर्मा ने बताया कि हमारी जन अधिकार पार्टी की प्रमुख मांग है कि पेट्रोल डीजल की बढती कीमत को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के नेता रामलाल पासवान, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विरेंद्र मौर्या, जिला उपाध्यक्ष मणिकांत मौर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष, रामस्नेही मौर्या, संरक्षक देवेन्द्र मौर्या, जितेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।











