सुहागरात में दुल्हन का घूंघट उठाया तो निकला किन्नर

डॉ सैयद आसिफ
बरेली। शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाने के बाद पति के होश उड़ गए। जिसे वे पत्नी समझकर निकाह के बाद घर लाया था दरअसल में वह किन्नर निकला। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो किन्नर युवक के घर से सोना-चांदी और हजारों रुपए समेट कर अपने घर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।

वही पीड़ित का आरोप है कि जब इसकी बात करने पीड़ित परिवार उस किन्नर के घर गया तो किन्नर के घर वालों ने युवक और उसके माता-पिता के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि वह झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को जेल भिजवा देंगे। जिस से डरे सहमे युवक ने आज पुलिस ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।











