क्वालिटी लिमिटेड और उसके मालिकान के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, 1400 करोड़ से अधिक के कथित धोखधड़ी का है आरोप

आदिल अहमद
नई दिल्ली: सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया नीत सहायता संघ से कथित धोखाधड़ी कर उसे करीब 1,400 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने की आरोपी दिल्ली की डेयरी उत्पाद कंपनी ‘क्वालिटी लिमिटेड’ और उसके निदेशकों के आठ ठिकानों पर कल सोमवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने क्वालिटी लिमिटेड और इसके निदेशकों संजय ढींगरा, सिद्धांत गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने कहा, ‘‘शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सहायत संघ को करीब 1400.62 करोड़ रुपये का चूना लगाया।












