क्रिकेट प्रेमियों का खत्म हुआ इंतज़ार, सटोरिये भी रहते है इसके लिए बेक़रार, शुरू हुआ आज से आईपीएल, पहले मैच में चेन्नई ने दिया मुम्बई को पटखनी

तारिक आज़मी
क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनका प्यार और त्यौहार के तौर पर आने वाला आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग आज से शुरू हो गया है। वही क्रिकेट प्रेमियों के अलावा इस सीरिज़ का इंतज़ार जुआ प्रेमियों और सटोरियों को भी बेसब्री से रहता है। आज से शुरू हुवे इस लीग के पहले मैच में ही मुम्बई को पांच विकेट से पटखनी देकर चेन्नई ने अपनी शुरुआत किया है।

अंततः चेन्नई ने मुम्बई को पांच विकेट से पटखनी देकर अपनी जीत की शुरुआत कर दिया है। जहा इस जीत से चेन्नई के प्रशंसको में ख़ुशी दिखाई दी वही मुम्बई के चाहने वालो ने इस हार को मायूसी के साथ स्वीकार किया।











