डॉ कफील खान से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया मुलाकात, दिया हर संभव मदद का आश्वासन

आफताब फारुकी
नई दिल्ली. जेल से छूटने के बाद डॉक्टर कफ़ील खान ने आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफ़ील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था।

कांग्रेस ने चलाया था डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए अभियान
यूपी में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था। पूरे सूबे में हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर कफ़ील खान की रिहाई के लिए आवाज़ बुलंद की थी।











