प्रयागराज – युवती को पार्टी के बहाने बुलाकर किया गैंग रेप, बदहवास हालत में युवती पहुची थाने

तारिक खान
प्रयागराज। करेली के बेनीगंज में रहने वाली और ब्यूटीशियन का काम करने वाली एक 22 वर्षीय युवती के साथ गैंग रेप की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित युवती बदहवास हालत में थाने पहुची तो पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया। युवती ने बताया उसको ज़बरदस्ती शराब पिला कर सामूहिक बलात्कार किया गया है।

घटना के बाद युवती बदहवास हालत में थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। इससे पहले पुलिस उसे लेकर साथ गई लेकिन हालत ठीक नहीं होने के चलते वह ठीक-ठीक घटनास्थल की जानकारी नहीं दे पाई। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती की ओर से जो भी जानकारी दी गई है, उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।











