तालाब से निकलकर भटका दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, ग्रामीणों की सुचना पर पंहुचा वन विभाग वापस ले जाकर छोड़ा तालाब में

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= लखीमपुर खीरी जिले में अभी भी बहुत सी नदियों का पानी तालाबों में भरा हुआ है जिसके चलते जलीय जीव जंतु तालाबों से निकलकर गावों में पहुंच रहे हैं। इसी के चलते एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ गांव के नजदीक के तालाब से निकलकर गांव में पहुंच गया जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को सूचना देने पर वन विभाग ने कुछवे का रेस्क्यू कर कछुए को नदी में छोड़ दिया।












