बेबस मां की गुहार, साहब मेरा बेटे ने आत्महत्या नही किया है, उसकी मौत की जाँच करवाये साहब

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी. साहब मेरे बेटे की हत्या हुई है उसके सुसाइड नोट में साफ लिखा है कि ‘कानपुर का कोई युवक ने उसे फोन पर लगातार धमकी दे रहा है, उसी की वजह से उसकी दोस्त ने भी आत्महत्या की थी’ लेकिन खीरी पुलिस मेरी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रही है। यह गुहार है एक बेबस मां की जिसके पुत्र रजनीश का शव उसके ही घर में ही 19 सितंबर को फांसी के फंदे पर झूलता मिला था।

आपको बता दें कि मृतक रजनीश एक उभरता हुआ डांसर था, जो डांस इंडिया डांस से लेकर कई रियलिटी शो का हिस्सा बनकर जिले का नाम रोशन कर चुका है। परिजनों ने इस मामले में सुसाइड नोट के आधार पर प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। परंतु पुलिस ने अभी तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस इसे सिंपल आत्महत्या मानकर मामले को दफन कर देना चाहती है। पुलिस कार्यशैली से आहत होता मृतक की मां ने आज एसपी खीरी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ-साथ घटना के आरोपी से गहन पूछताछ किए जाने की मांग की।











